मदरलैंड संवाददाता, गोपालगंज
गोपालगंज। कुचायकोट आज मजदूर दिवस है। कहने को तो यह दिन मजदूरों को समर्पित होता है, यह दिन मजदूरों के सम्मान और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। लेकिन आज मजदूर दिवस पर सबसे अधिक मजबूर, मजदूर ही नजर आ रहे हैं कोरोना काल में हुए लाॅक डाउन की सबसे बुरी मार मजदूर पर ही पड़ी है, आज मजदूर असहाय और बेबस नजर आ रहे हैं। प्रवासी मजदूर जो रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य का रुख करते हैं आज लाखों की तादाद में मुंह पेट बांधकर घर में दबके नजर आ रहे हैं। ताकि प्रशासन और कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के चपेट में न आ जाए। और वहीं कुचायकोट थाना अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने आज एक आरोपी को उसके घर पर ही धर दबोचा, आरोपी को आईपीसी और 30(a) बिहार एक्साइज मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोषी के ऊपर 27 मार्च 2020 को केस दर्ज हुआ था। केस नंबर 109/2020 और यूएस 414/188/269/290 है/ गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोज यादव पिता यदुनंदन यादव ग्राम सासामुसा का निवासी है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।