मदरलैंड संवाददाता, गया
विगत 12 मई को 12 बज कर 7 मिनट पर एक सिपाही ललित माटी जो कि गुरपा सी ओ बी में तैनात थे संत्री ड्यूटी के दौरान अपने व्यक्तिगत हथियार की गोली से घायल हो गये। तत्काल सिपाही को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर ले जाया गया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की देख-रेख मे जय प्रकाश नारायण अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत धोषित कर दिया। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। सिपाही की उम्र लगभग 32वर्ष थी और वो बुलंद शहर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होने 2007 में शस्त्र सीमा बल ज्वान की थी।29 वाहिनी के कमाण्डेट के समस्त अधिकारी एवं बल कर्मी इस घटना से शोकाकुल है। सभी ने संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Click & Subscribe

Previous articleलॉक डाउन के बीच शहर में जल्द दिखने लगेंगे सौन्दर्यकरण का कार्य..
Next articleपंचायत के क्वॉरेंटाईन सेंटरों पर प्रवासियों को व्यवस्था हेतु करनी पड़ती है मशक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here