मदरलैंड सम्वादाता,
गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विशम्भर पुर थाने पर हमला, मिली जानकारी सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है। कि यह घटना स्थल सिपाया ढाला जोकि विशंभर पुर थाना से मात्र 400 मीटर की दूरी पर है, वही हुआ। बताया जा रहा है। कि कल शाम वाहन जांच के दौरान काटे गए, चालान को लेकर ग्रामीणों ने फूटा गुस्सा का लहर, मना करने पर भी नहीं माने और एकाएक हमला कर दिए। यह घटना उस वक्त की है, जब दुर्भाग्य बस गाड़ी में हवा कम होने के कारण सदर इंस्पेक्टर विशम्भर पुर थाना के गाड़ी से जा रहे थे। जब ओ सिपाया ढाला पर पहुंचे, तो आक्रोशित जनता ने एक बार में धावा बोलकर हमला कर दिये। मना करने पर भी नहीं माने और मारपीट, तोड़फोड़ करने लगे। इस दरमियान सदा इंस्पेक्टर का ड्राइवर और विशंभर पुर थाना के ए एस आई छोटेलाल पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में चल रहा है। उस वक्त विशम्भर पुर थाना अध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इस घटना की खबर सुनकर भागे आए। तो अज्ञात मुजरिमों ने रफूचक्कर हो गए। घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वाले दोषियों के ऊपर सरकारी कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। जिसमें लगभग 150 व्यक्तियों के ऊपर प्राथमिकी होने की संभावना है। बड़े दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है, कि जो पुलिस हमारे देश और हमारी रक्षा अपनी जान पर खेलकर कर रही हैं। आज उसी का जान खतरा में था। और वह बाल-बाल बचे।