मदरलैंड संवाददाता,
सीवान ।गुठनी प्रखंड के चिताखाल क्वॉरेंटाइन सेंटर पर शुक्रवार की सुबह आइसोलेट किए गए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही बरतने व सरकारी मानकों को पूरा न करने का आरोप लगाया। इन लोगों का आरोप था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर के अंदर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जिसमें बिजली, स्वच्छ पेयजल, साबुन हैंड, सैनिटाइजर, बाल्टी खाना, नाश्ता और सोने के तक की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में प्रवासी लोगों का आरोप था कि मुंबई कोलकाता, दिल्ली,गाजियाबाद, लखनऊ जैसे शहरों से जान बचाकर आकर हम लोग यहां प्रताड़ित हो रहे हैं।उन लोगों का आरोप था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर तैनात कर्मचारियों को जब इसकी सूचना दी जाती है। तो वह बातों को अनसुना कर देते हैं। शुक्रवार को हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन लोगों ने बताया कि उनको भोजन प्लास्टिक की थैली में एक साथ मिलता है। और वह भी तिरस्कृत तरीके से भोजन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही महिलाएं भी इसको व्यवस्था की शिकार हैम उन्होंने बताया कि सुबह नहाने और शौचालय करने में भी लोगों को काफी असुविधा हो रही है। जिस के संबंध में बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने लोगों को बताया कि इसकी जांच की जा रही है। और क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जो व्यवस्थाएं हैं। उसको जल्द से जल्द दूर की जाएगी। जबकि लोगों ने बताया कि उनको ग्रामीणों द्वारा नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की जाती हैं। यहाँ 2 दिन से आने के बावजूद भी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं मिल पाई है। इस संबंध में पवन तिवारी, अभय तिवारी, अनूप तिवारी, अनमोल तिवारी, शंकर नाथ तिवारी, लक्ष्मीकान्त तिवारी, हुक्कूम सिंह, रणजीत सिंह जय प्रकाश, परमात्म तिवारी, नन्दजी गोंड़ ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लूट खसोट का आरोप लगाया है। सभी लोगों का आरोप था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लूट खसोट मच गया है। इसकी शिकायत कोई सुनने वाला नही है।