मदरलैंड संवाददाता,

 बिहार में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत बनाने के नियम में बदलाव किए गए हैं। बिहार सरकार की अधिसूचना के तहत अब 100 से ज्यादा नगर निकायों का गठन होगा जिसमें नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेड किया जाएगा।
 बिहार में नगर निकायों की संख्या 143 से बढ़कर लगभग ढाई सौ हो जाएंगी।
 राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए करीब 100 कस्बों को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल फागू चौहान के दस्तखत के बाद नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिलों के जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। नगर निकायों के गठन के बाद वहां पहले से संसाधन और सुविधाओं में भी बदलाव किया जाएगा। नये नगर परिषद और नगर पंचायत बनाने के कायदे कानून में भी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत जो भी बड़े नगर परिषद होंगे उसे नगर निगम में अपग्रेड किया जाएगा इसके लिए नगर विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर 21 मई तक पंचायत और नगर परिषद के नक्शे की स्थिति बताने को कहा है।

Click & Subscribe

Previous articleप्रवासी मजदूरों को पड़ोसी राज्यों से छोटे वाहनों से भी लाएगी सरकार- नीतीश कुमार
Next articleअपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सरोत्तर का एक मात्र स्वास्थ केन्द्र। लोगों को ईलाज के लिए जाना पड़ता है जिला मुख्यालय।पी एम ओ के निर्देश को भी नहीं मानते अधिकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here