मदरलैंड संवाददाता,
इसुआपुर:- खबर इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर से है। आपलोगों को बता दें कि इसुआपुर से इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर इसुआपुर थाना परिसर के सामने पूरे सड़क पर बरसात के दिनों में जल-जमाव हो जाता है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इसुआपुर बाजार से इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर जाने के लिए यही एक सड़क है। और इस सड़क का भी बरसात के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है।
*सड़क से कैसे जल-जमाव की समस्या खत्म हो इसपर कोई भी स्थानिये नेता या अधिकारी नही देता है ध्यान*
आपलोगों को बता दें कि हर साल बरसात के मौसमों में इस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति तो यहाँ तक नज़र आती हैं कि बरसात के मौसमों में इस सड़क से आने-जाने लोगों में रोज कई लोग इस जल-जमाव के शिकार होकर इस बरसात वाले पानी में अपने साईकल, बाइक या पैदल चलने वाले राही भी गिर पड़ते हैं। लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी किसी स्थानिये नेता या किसी अधिकारी की नींद नही टूटती है कि इस जल-जमाव की समस्या से कैसे निपटा जाय।
*इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र की सभी छोटे-बड़े नेता व अधिकारी भी इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर इसी रास्ते से जाते हैं*
आपलोग जानते ही है कि इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर इसुआपुर बाजार से जाने के लिए यही एक रास्ता है लिहाजा इसी रास्ते से बड़े-बड़े अधिकारी व नेता गण इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर जाते हैं लेकिन उनलोगों को सड़क की यह दुर्दशा दिखाई नहीं देती है क्योंकि वेलोग तो बड़ी-बड़ी गाड़ियों से जो जाते हैं।