मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 951 पहुंच गई है। यहां अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है और 580 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। भोपाल में शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं 31 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

दरअसल, सऊदी अरब से इंदौर और फिर भोपाल पहुंचे कुवैत में फंसे 24 भारतीय छात्रों एवं पर्यटकों में से शुक्रवार को एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्क्रीनिंग के दौरान हल्का बुखार होने पर 17 लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं 11 को थ्री ईएमई सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। उन लोगों को शुक्रवार देर शाम तक ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया। जिन 11 लोगों को थ्री ईएमई सेंटर रवाना किया गया उसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके चलते तत्काल सेना को सूचना देकर इसे भर्ती करवाया गया।

आपको बता दें की छह अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया। शेष सभी 24 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जो जांच के लिए भेजे गए है। सवाल ये उठ रहा है कि कुवैत से निकलने के बाद इनकी तीन बार स्क्रीनिंग हुई। पहली कुवैत, दूसरी इंदौर और तीसरी हमीदिया की टीम ने भोपाल में स्क्रीनिंग की। इसके बावजूद पॉजिटिव की जानकारी नहीं हो पाई।

Previous article​केंद्र सरकार की योजनाओं के खिलाफ ममता सरकार
Next articleभारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण के मामले में चीन को पछाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here