वैश्विक का नेतृत्व करने की अपार क्षमता भारत के ली​डर्स में है। वही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. हर्षवर्धन COVID-19 के खिलाफ भारत की जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में से हैं। हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे, जो WHO के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

भारत को डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में शामिल करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लगाई गई। 194 देशों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा।

आपको बता दें कि बोर्ड की साल में दो बार बैठक होती है जिसमें मुख्य बैठक आमतौर पर जनवरी और दूसरी बैठक मई में होती है। संगठन में कार्यकारी बोर्ड का मुख्य कार्य असेंबली के निर्णयों व पॉलिसी तैयार करने के लिए सलाह देना होता है। तकनीकी रूप से देखें तो स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर 34 देशों को ही कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनाया जाता है। हालांकि, इस बार कुछ पिछड़े देशों को शामिल किया गया है जिसमें बोट्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर समेत कई देश शामिल हैं।

Previous articleआत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत ने उठाया पहला कदम
Next articleपूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here