लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा भाजपा की नेता और आदमपुर से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हिसार में मार्केट कमेटी के एक अधिकारी को पीटने पर सुर्खियों में हैं। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।बसीएम कार्यालय ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विवाद बढ़ने व विपक्ष के हमलावर होने पर भाजपा हाईकमान भी मामले पर नजर बनाए हुए है। पार्टी पूरे मामले की अपने स्तर पर भी छानबीन कराएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। सोनाली हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। विवाद ज्यादा बढ़ा तो उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। वहीं कर्मचारी संगठनों व राजनैतिक दलों ने कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा हाल में ही भाजपा नेता सोनाली ने आदमपुर मंडी में जाकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। यह मामला भी सुर्खियों में आ गया था। इन दिनों आदमपुर क्षेत्र में सोनाली काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ सोनाली ने चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाई। इसके बाद सोनाली ने अपनी बहन और जीजा से झगड़ा होने के बाद पुलिस में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर वे फिर से सुर्खियों में आईं थी। सोनाली के साथ हर छह महीने, साल में एक विवाद ऐसा जरूर जुड़ जाता है जिससे वे चर्चा में बन जाती हैं। वही, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनाली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा के नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं? क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता जाकर पीट कर आएंगे? बेइज्जत करके आएंगे? हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान सम्मान नहीं बचा। उनकी कोई सुरक्षा नहीं। ऐसे भाजपा नेताओं के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की तो साबित हो जाएगा कि यह भाजपा नेता सरकार के इशारे पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला बोल रही है।

Previous articleमध्य प्रदेश के इन जिलों में बरपा कोरोना का कहर
Next articleसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दिखेगा भारत का दबदबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here