देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुँच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जारी किए गए अपडेट के अनुसार, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 सक्रीय मामले हैं।

बीते 24 घंटे में लगभग 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89975 हो गया है, जिसमें 3060 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 39314 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अभी प्रदेश में 43 हजार 601 सक्रीय मामले हैं। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल संक्रमित मामलों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

वहीं, गुजरात में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच चुका है यहां अब तक 1249 लोगों की जान जा चुकी है और 13 हजार 635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 599 है, जिसमें 240 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब कुल सक्रीय मामलों की संख्या 2718 है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर के केरन और रामपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन
Next articleजम्मू कश्मीर : सेना ने 24 घण्टे में 9 आतंकियों को किया ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here