मदरलैण्ड संवाददाता,
कलुआही प्रखंड के मलमल उत्तरी पंचायत वार्ड नंबर 12 में पिछले कई सालों से बांस और बल्ले के सहारे बिजली कि आपूर्ति करने को मजबूर है लोग। ग्रामीणों का कहना है। आंधी तूफान या वर्षा होने के कारण साल में चार पांच बार कभी बांस टूट जाता है तो कभी तार टूट जाता है हम लोगों को जान का ख़तरा लगा रहता है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
कई बार बिजली विभाग वालों को सूचना दी गई। मीटर की रीडिंग लेने आए कर्मियों से भी कहा गया कि इस मुहल्ले में तीन चार बिजली के पोल लगवा दें। हम और हमारे बच्चे डर के साए में जी रहे हैं कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है लेकिन आज तक हमारी पुकार किसीने नहीं सुनी और ना ही हम लोगों की समस्या का निदान नहीं हुआ।

















