आज दिनांक 17/06/20 दिन बुधवार को वर्किंग जॉर्नलिस्टस ऑफ इंडिया (WJI) संबंधित भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अपने दिल्ली प्रदेश इकाई की बैठक की। ज़ूम से की गई इस बैठक की महत्वपूर्ण निर्णय निम्म रहे:-
1) प्रमुख घोषणा दिल्ली में अन्य राज्यों के जैसा मीडिया पोलिसी बने जिसे लेकर wji अन्य राज्यों में पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं की सूची केजरीवाल सरकार को देगी।
2) दिल्ली प्रदेश की कार्यकारणी के नामित सदस्यों का स्वागत किया गया।
3) दिल्ली प्रदेश में कार्य को गति देने के लिए दो समितियों का गठन किया गया।
4) दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से रखना
5) बड़े और छोटे पत्रकारों के बीच बिना भेद भाव किए उनके समस्याओं का निपटारा करना।
5) संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठक और कार्यशालाओं का आयोजन करना।
इस इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी ने की। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री अनीश मिश्र एवम प्रदेश संगठन मंत्री श्री ब्रजेश जी ने सभी पत्रकार बंधुओं का मार्ग दर्शन किया।राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेन्द्र भंडारी ने सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए संघठन को मजबूत करने पर बल दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया और दो समितियों की घोषणा की। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली यूनिट की दो समितियों की आज घोषणा की गई। इनमे एक सोशल मीडिया समिति व दूसरी सदस्यता अभियान समिति । सोशल मीडिया समिति, दिल्ली यूनिट का फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के अन्य साधनों का कार्य देखेगी। इस समिति में दिल्ली समिति से स्वतंत्र सिंह भुल्लर, सुनील परिहार, अनिल अत्री, अहरार चौधरी, सुधीर सलूजा,व गगन पवार होंगे । दूसरी सदस्यता अभियान समिति में सुदीप सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद गोस्वामी, महेश ढूंढियाल व सुनील पांडेय होंगे । इसके बाद भारतीय मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री अनीश मिश्रा ने सबों को संबोधित करते हुए वेलफेयर बोर्ड के गठन पर बल दिया और सभी सदस्यों को बधाई दी। संगठन मंत्री श्री ब्रजेश जी ने भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर चलने को कहा और सबों का मार्गदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश के अहम सदस्य श्री देवेंद्र सिंह तोमर, श्री संदीप शर्मा, श्री अशोक धवन, श्री प्रोमोड गोस्वामी, श्री सुदीप, श्री नरेश शर्मा, श्री अनिल अत्रि,आदि बैठक में उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी ने सबों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा लद्दाख की गैलवान घाटी मे भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
Next articleगलवान घाटी में चीन की करतूत से स्थानीय लोगों में आक्रोश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here