मदरलैंड संवाददाता,सीवान
हसनपुरा(सीवान) ।एमएचनगर थानाक्षेत्र के उसरी में विक्षिप्त महिला से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। जब महिला घर मे अकेली थी। इसी बीच गांव के मनचले युवक द्वारा महिला के साथ कुकर्म किया गया। इसको ले महिला के पति द्वारा स्थानीय थाने में गांव के ही लालबाबू साह के पुत्र रोहित कुमार साह (28) को आरोपित किया गया है। पीड़िता के पति ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि मेरी पत्नी की मानसिक स्थिति सही नही है। बुधवार सुबह जब वो अपने कमरे मे अकेली सो रही थी। इसी बीच गांव का युवक आया और उसके साथ नाजायज करने लगा। जब मेरा लड़का अपनी माँ को नाश्ता देने पहुचा। मा के साथ युवक द्वारा नाजायज करते देख चिल्लाने लगा। इसी बीच युवक उसे धक्का दे जान से मारने की धमकी दे चलता बना। मामले कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार द्वारा त्वरित करवाई करते हुये आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि उसरी से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता व आरोपी को मेडिकल जांच के लिये सीवान भेजा गया।