मदरलैंड संवाददाता,

भारतीय जनता पार्टी बाढ़ विधानसभा का डिजिटल जनसंवाद कार्यक्रम ढेलवा गोसाईं स्थित संभावना वाटिका में आयोजित किया गया। इस बैठक में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने किया तथा संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश सिंह ने किया।
 बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मुख्य वक्ता के रूप में डिजिटल माध्यम से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किए।
बाढ़ में प्रदेश की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद श्री राधा मोहन शर्मा,बाढ़ विधायक माननीय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,जिला प्रभारी श्री सीताराम पांडे मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष जी के कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने उपस्थित लोगों को संकल्प पत्र पढ़कर संकल्प दिलाया।
बैठक में अवधेश सिंह, अवनीत कुमार गुंजन, प्रभाकर रंजन, राजेश सिंह राजू ,सुभाष रंजन रमन, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह ,संजीव कुमार मुन्ना, उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रियरंजन कुमार, संजय कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थेl
Previous article35 बोरा सरकारी चावल के साथ दो ऑटो चालक गिरफ्तार
Next articleसदर अस्पताल में बर्न वार्ड और आईओटी का  उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here