कुमार गौरव, पूर्णिया

पूर्णिया : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन के अवसर पर लोजपा के कार्यकर्ताओं ने कला भवन परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही अपने नेता की लंबी उम्र की कामना की और फलदार पौधे लगाकर लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक होने की अपील की। लोजपा के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ने कहा कि हरेक साल हमलोग अपने नेता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन स्वयं हमलोग के अभिभावक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हमारे जन्मदिन पर आपलोगों व लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं में उल्लास होना स्वाभाविक है।

लोजपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कार्यकर्ता

मैं सभी साथियों के प्यार का आदर करते हुए आपकी बधाई स्वीकार करते हुए कहना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले भारत चीन सीमा पर हमारे सेना के जो अधिकारी और जवान शहीद हुए उनकी याद व सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। लोजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की इच्छा का आदर करते हुए सादगीपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही भारत चीन के संघर्ष में शहीद हुए देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस कार्यक्रम में बद्री प्रसाद मेहता, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जगनारायण पासवान, योगेंद्र शर्मा, अनिल भारती, परवेज आलम, बालेश्वर मुर्मू, लखन राम, चतुरी ऋषि, उमेश पासवान समेत कई अन्य लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous article20 साल बाद…आरकेके कॉलेज से मधुबनी दुर्गा स्थान तक व जनता चौक से थाना चौक तक बनेगी सड़क
Next articleनगर निगम के मृतक कर्मी की पत्नी को जल्द मिले पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ : अशोक मल्लिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here