मदरलैंड संवाददाता , सहरसा
जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया बहियार में मंगलवार दोपहर खेत में मजदूरों द्वारा धान रोपनी के दौरान हुए वज्रपात से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। जबकि अन्य तीन मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार सरौनी मधेपुरा पंचायत के झिटकिया बहियार स्थित जीवन मुखिया के खेत में मंगलवार दोपहर करीब आधे दर्जन मजदूरों के साथ धान रोपनी कर रहा था। इसी दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात से झिटकिया गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर अशोक मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि धान रोपनी कर रहे खेत मालिक का पुत्र पप्पू मुखिया व अन्य दो मजदूर नागों मुखिया व विपिन मुखिया घायल हो गया। जिसे परिजन व ग्रामीण के सहयोग से ईलाज हेतु गांव के ही निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मजदूर अशोक मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना बाद बसनही थाना पुलिस मौके पर पहुँच अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी। हालांकि घटना की सूचना बाद मुखिया ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा मृतक के परिजनों से मिल ढाढस बधातें हुए दो हजार रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।