• सीतारमण के तीसरे बजट में कोरोना संकट से निपटने पर रहेगा जोर

नई दिल्‍ली | केंद्रीय वित्त मंत्रालय वर्ष 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू करेगा। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह तीसरा बजट होगा। बजट में कोरोना वायरस संकट के कारण आर्थिक वृद्धि में गिरावट और राजस्व संग्रह में कमी जैसे मसलों से निपटने के उपाय करने होंगे।
आर्थिक मामलों के विभाग के बजट इकाई के बजट परिपत्र (2021-22) के अनुसार, ‘बजट पूर्व, संशोधित अनुमान (आरई) को लेकर बैठकें 16 अक्टूबर से शुरू होंगी।’ परिपत्र में कहा गया है कि सभी वित्तीय सलाहकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिशिष्ट एक से सात में शामिल इन बैठकों से संबंधित सभी जरूरी ब्योरा यूबीआईएस (केंद्रीय बजट सूचना प्रणाली) के आरई मोड्यूल में शामिल किया जाए। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट अनुमान को व्यय सचिव के अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ चर्चा पूरी होने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट पूर्व बैठक 16 अक्टूबर से शुरू होगी और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी।

Previous articleबिहार चुनाव 2020 जेडीयू मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग
Next articleउमा ने बाबरी गिराने की जिम्मेदारी लेने संबंधी कोई बयान नहीं दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here