नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बिहार के चंपारण की धरती से चुनावी शंखनाद किया। कहा कि जानबूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं। लोग सावधान रहें और सही फैसला लें। कांग्रेस की हर नीति में जनता की भागीदारी होती थी। चंद लोगों के लाभ के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। कांग्रेस ने वंचित समाज, दलितों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मजबूत बनाने को जितने भी कानून बनाए, उन्हें कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष चंपारण में आयोजित गांधी चेतना रैली को संबोधित कर रही थीं। इस वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने चंपारण में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और वहां उपस्थित लोगों के साथ पटना में पार्टी के जुड़ने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोरोना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया कि आप सवाल पूछते रह जाएंगे, जवाब नहीं मिलेगा। रोजगार देने वाली संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है।

Previous articleघोड़े की नाल के आकार में बनी दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग
Next articleभारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1 लाख के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here