मुंबई इंडियंस l के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी एक यार्कर से हैरान कर दिया। धवन इसपर बोल्ड हो गये। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धवन को आउट करने के लिए बुमराह ने पुरानी चाल चली। उन्होंने धवन को यॉर्कर गेंद डाली। जिसको धवन समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डि कॉक ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले ओवर में 15 रन बनाए। फिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविचंद्रन अश्विन को गेंद थमाई। रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फिर सूर्यकुमार यादव ने कॉक का साथ दिया और वो मैच को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। डि कॉक 40 रन पर आउट हुए तो ईशान किशन ने सूर्यकुमार का साथ निभाया। सूर्यकुमार 51 रन बनाकर आउट हो गए और आखिर गेंद पर छक्का जड़कर ईशान किशन ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।

Previous articleनशे में धुत सिपाही ने मचाया जमकर उत्पात, एसपी ने ‎किया निलंबित
Next articleलोकतंत्र कई बार उलझाव जैसा हो जाता है, थोड़ा धैर्य की जरूरत: बाइडेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here