शहर की बैंक में खाता खुलवाने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी की गईं। बैंककर्मी ने गांव पहुंचकर घर पर पीड़िता के पिता के नाम से खाता खोलने की कार्यवाही पूरी की। पीड़िता की म़ृत्यु के बाद राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही उसके गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने बंद कमरे में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। परिवार को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक मदद भी की थी। भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संपर्क करने के लिए भी कांग्रेस नेताओं ने परिवार से कहा था। राहुल गांधी ने आर्थिक मदद का चेक लिफाफे में रखकर पीड़िता के पिता को दिया था। तब बताया गया था (नई दिल्ली) राहुल गांधी का चेक जमा करने के लिए पीड़ित परिवार खुलवा रहा नया खाता
नई कि यह 10 लाख रुपये का चेक है। पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार आगरा से गांव पहुंचे। वह आगरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। उनके साथ शहर की बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच का एक कर्मचारी भी था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीड़िता के घर पर पूछताछ और चेकिंग के बाद दोनों को घर में प्रवेश मिला। करीब 20 मिनट में खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों लौट गए। पीड़िता के पिता के नाम से खाता चंदपा की एसबीआई में है। इसी में सरकार की ओर से 25 लाख की आर्थिक मदद पहुंची है। आरपीआई के नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले भी पांच लाख की आर्थिक मदद देने के लिए पिता के इस जनधन खाते का नंबर ले गए थे। पीड़िता के पिता ने कहा कि शायद दस लाख रुपये का चेक ही राहुल गांधी ने दिया है। वहीं बैंक के कर्मचारी विवेक दुबे ने बताया कि खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।

Previous article कोरोना वैक्सीन को लेकर बढ़ रही अनिच्छा -भारतीय सबसे ज्यादा उत्साहित
Next articleबोर्ड परीक्षाएं सिर पर, ले‎‎किन‎ तय नहीं सिलेबस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here