इंदौर, 9 नवंबर। कम्प्यूटर बाबा के आश्रम गोम्मटगिरी पर चले बूलडोजर के बाद सोमवार को बाबा के चेले शत्रुध्न महाराज के सुपर काॅरिडोर सित आश्रम पर भी बूलडोजर चला। शत्रुध्न महाराज ने इसका विरोध करते हुए अन्न जल त्यागने की चेतावनी दी है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह कम्प्यूटर बाबा से जेल में मिलने हेतु इंदौर आ रहे थे लेकिन व्यस्तता के कारण उनका दौरा कैंसल हो गया। जेल में उनकी बाबा से मिलने की सारी तैयारियां प्रशासन ने की थी।
इधर कुछ संत समाज ने कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर की गई कार्यवाही का स्वागत किया है तो कुछ ने विरोध जाहिर किया है। इस बारे में अनेक समाजजनों का कहना है कि सरकार की उक्त कार्यवाही बदले की भावना से प्रेरित है।

Previous article आईपीएल का 13 वां खिताब जीतने आज आमने-सामने होंगी मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स शाम 7.30 बजे से शुरू होगा मुकाबला
Next article10 नवंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here