पटना । 2020: तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की शुरू हो चुकी है। रुझानों में अब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। महागठबंधन ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि दोनों के बीच सीटें का अंतर काफी कम है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राघोपुर सीट पर पहले राउंड में करीब 6000 मतों की गिनती हो चुकी है। महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पहम 500 मतों से आगे चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक के ट्रेंड अगर नतीजे में बदले हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन आसानी से सरकार बनाती हुई दिख रही है। इसके लिए उसे किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है-बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है। जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र से तीसरे राउंड की गिनती पूरी। जदयू के दामोदर रावत को 8604 राजद के राजेंद्र यादव को 3781 विनोद यादव को 3180 वोट। जाले से भाजपा के जिवेश कुमार 4942 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मशकूर उस्मानी पीछे हो गए हैं। दरभंगा ग्रामीण से पांचवे राउंड में राजद के ललित यादव 5561 वोट से आगे चल रहे हैं। जदयू के फ़राज़ फातमी पीछे हो गए हैं। सहरसा विधानसभा सीट से लवली आनंद पीछे हो गई हैं। यहां से बीजेपी के आलोक रंजन ने बढ़त बना ली है। केवटी सीट से आरजेडी के वरिष्ठ नेते अब्दुल बारी सिद्दिकी पीछे हो गए हैं। 7वें राउंड में भाजपा के मुरारी मोहन झा 5029 वोट से आगे हैं। बिहार-झारखंड के रुझानों के मुताबिक, बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। 233 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक, 116 पर एनडीए और 110 सीटों पर आरजेडी गठबंधन को बढ़त है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर आरजेडी, 35 सीटों पर भाजपा, 26 सीटों पर जेडीयू और 14 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त है। साथ ही 109 पर महागठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, लोजपा की बात करें तो शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीयू ने लोजपा पर करारा हमला बोला है। सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में 119 सीटों पर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और 115 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आरजेडी, 12 सीटों पर जेडीयू और 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। इमामगंज से उदय नारायण चौधरी आगे जीतन राम मांझी 2,000 से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं। सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं। 241 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इसके मुतबिक, 118 सीटों पर बीजेपी- जेडीयू गठबंधन तो 116 पर महागठबंधन को बढ़ता है। बिहार-झारखंड के मुताबिक, 216 में एनडीए को 107 और महागठबंधन को 101 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा- तेजस्वी भव: बिहार बिहार-झारखंड के मुताबिक, 204 सीटों के रुझान सामने आए हैं। एनडीए के खाते में 99 और महागठबंधन के खाते में 99 सीटें जाती दिख रही हैं। 241 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझान अगर नतीजे में बदलते हैं तो बिहार में एक नई सरकार देखने को मिल सकती है। आरजेडी गठबंधन 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 111 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। लोजपा के खाते में पांच और अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, सरायरंजन से जेडीयू के विजाय कुमार चौधरी, हसनपुर से आरजेडी के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैँ। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा की 9 सीटों पर भाजपा, 5 सीटों पर आरजेडी, 5 सीटों पर जेडीयू, 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। चर्चित प्रत्याशियों की बात करें तो गया से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार, सहरसा से आरजेडी उम्मीदवार लवली आनंद, छातापुर से बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह आगे चल रहे हैँ। वहीं, बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। 238 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आरजेडी गठबंधन को 124 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, 111 पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं। प्रत्याशियों की बात करें तो लालू प्रसाद यादव के समधी और जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। 215 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसके मुताबिक, अभी तक 120 सीटों पर महागठबंधन और 92 पर एनडीए आगे है। बेनपट्टी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा फिलहाल पीछे चल रहे हैं। झंझारपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। वहीं, सुपौल से नीतीश सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव बढ़त बनाए हुए हैं। चेरिया बरियारपुर विधानसबा सीट से नीतीश सरकार में मंत्री रही मंजू वर्मा पीछे चल रही हैँ। मधेपुरा सीट से जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि एनडीए और महागठबंधन के बीच 74-74 सीटों पर कांटे की टक्कर है। सुपौल से जेडीयू उम्मीदवार तो मधुबन सीट से बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट की बात करें तो बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी 900 मतों से आगे चल रहे हैं। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनता जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कभी एनडीए को बढ़त मिलती है तो कभी आरजेडी गठबंधन को। 143 सीटों के रुझानों के मुताबिक, 69 सीटों पर एनडीए और 70 पर महागठबंधन को बढ़त है। वहीं, अन्य चार सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी सिर्फ एक सीट के रुझान सामने आए हैं। उसमें बीजेपी आगे चल रही है। 122 सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने फिर एकबार बढ़त बना ली है। 59 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार विधानसभा में 243 सीटों पर वोटों की गिनता जारी है। अभी तक 100 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 49 पर एनडीए और 49 पर महागठबंधन को बढ़त है। अब तक 96 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 44 पर एनडीए और 48 पर महागबंधन को बढ़त है। वहीं चार पर अन्य आगे चल रहे हैं। एनडीए में जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी को बढ़त है।अभी तक 60 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक, एनडीए को 27 और महागठबंधन को 31 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, दो पर अन्य आगे चल रहे हैं। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। 21 सीटों में से 14 पर आरजेडी को बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए के घटक दलों की बात करें तो जेडीयू की तुलना में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा है। 17 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उनमें से 11 पर बीजेपी और छह पर जेडीयू को बढ़त मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांटे की टक्कर दिख रही है। 15-15 सीटों पर दोनों गठबंधनों को बढ़त मिल रही है। शुरुआती रुझानों पर गौर करें तो बिहार विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला है। 20 सीटों में से 12 पर एनडीए और आठ पर आरजेडी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। अभी तक 11 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से सात पर एनडीए और चार पर महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में मतों गी गिनती जारी है। रुझानों में कांटे की टक्कर है। छह सीटों पर एनडीए को तो तीन पर महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। तीसरे रुझान में आरजेडी गठबंधन को बढ़त दिख रही है। सीपीआईएमएल उम्मीदवार आगे चल रहे हैँ। बिहार में वोटों की गिनती जारी है। दूसरा रुझान भी एनडीए के पक्ष में आया है। हरनौत सीट से जेडीयू उम्मीदवार हरि नारायण सिंह आगे चल रहे हैँ। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहला रुझान एनडीए के पक्ष में आया है। फारबिसगंज से बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केशरी आगे चल रहे हैँ। पटना में मतों की गिनती के लिए एएन कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले जा रहे हैं। प्रथम चरण में ही बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटों- राजपुर, बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव में वोट हो जाने के चलते लंबे समय से प्रत्याशी व समर्थक चुनाव परिणाम जानने को लेकर उत्सुक हैं। अब परिणाम जानने का समय खत्म होने को हैं। बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना हॉल पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है। सभी सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस सीट पर भी कड़ी टक्कर रही है। ऐसे में, आइए जानते हैं कौन- कौन प्रमुख प्रत्याशी हैं , जिनके भाग्य का फैसला आज होगा। मधुबनी में आरके कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में प्रवेश से पहले होती जांच वोटों की गिनती कुछ ही देर बाद शुरू होने वाली है। इससे पहले सभी पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। पार्टी कार्यालयों में जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं।बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. सजय जायसवाल एनडीए की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्हें कहा कि मुझे प्रधानमंत्री जी के द्वारा गरीबों के लिए किये गए कार्यों और बूथ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मतगणना केंद्र के बाहर लगी समर्थकों की भीड़ 17वीं बिहार विधानसभा के गठन के लिए तीन चरणों में 243 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और नौ बजे से शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही ईवीएम से निकले वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खुलेगा और एक-एक वोट की गिनती शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए मतगणनाकर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में दो बड़ी बातें थीं। एक तो मोदी लहर, दूसरा जदयू व राजद का साथ। ये दोनों बातें इतनी प्रभावी हुईं कि लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने की हर कोशिश धराशायी हो गई। हालांकि इस बार युवा चेहरों ने मौजूदा सरकार के सामने कड़ी चुनौती पेश की है।आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मतदान में 71 सीटों पर वोटिंग हुई। इस दिन 1066 उम्मीदवारों का भाग्य इईवीएम में कैद हो गया। आपको बता दें कि पहले चरण में 55.68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, तीन नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के दौरान 94 सीटों पर 55.70 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे फेज में 1463 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे। तीसरे और अंतिम चरण की बात करें तो सात नवंबर को 78 सीटों पर 59.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस फेज में 1204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 2015 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो जेडीयू के 68, भाजपा के 53 और हिन्दस्तान आवाम मोर्चा के एक विधायक हैं। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी के 80, कांग्रेस के 25 और माले के तीन विधायकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा लोजपा के दो, एआईएमआईएम के एक और निर्दलीय पांच विधायक हैं। वहीं, पास विधानसभा सीट खाली है। आपको बता दें कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया। रिजल्ट को लेकर लोगों में काफी उत्सुक्ता है। क्या बिहार की जनता नीतीश कुमार को ही फिर से मौका देगी या फिर तेजस्वी यादव को गद्दी तक पहुंचाएगी? ऐसे कई सवाल फिलहाल बिहार की आवोहवा में गूंज रही है। आपको बता दें कि सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। नौ बजे के करीब रुझाने आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर जाते-जाते तस्वीर साफ होने की संभावना है। अधिकांश एग्जिट पोल में मामला फंसा हुआ दिखाया गया है। सिर्फ दो में ही तस्वीर साफ है














