अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा की सभी 8 सीटों पर शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और उपचुनाव के नतीजे 2022 के चुनाव का ट्रेलर है| राज्य विधानसभा की सभी 8 सीटों पर जीत सुनिश्चित होने के बाद गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने उनके निवास पहुंचे| जहां से दोनों ही एक कार में प्रदेश भाजपा मुख्यालय आए| सीआर पाटील ने कहा कि मतदाताओं के भाजपा पर भरोसा करने से हमारी जीत हुई है| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव की मतगणना निर्णायक दौर में पहुंच गई है और सभी जगह एनडीए आगे चल रही है| गुजरात में भी भाजपा सभी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार द्वारा किए गए जनहित के काम और मजबूत नेतृत्व भाजपा के पास है, जिस पर मतदाताओं ने भरोसा किया है| उन्होंने कहा कि गुजरात में 8 सीटों पर जीत मतदाता और गुजरात की जनता की जीत है| गुजरात में भाजपा सरकार ने जो जनहित के काम किए हैं, मतदाताओं ने उसका फल दिया है| प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में सभी समाज के मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन किया है| डांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इतिहास में पहली बार बड़े अंतर के साथ भाजपा उम्मीदवार जीत रहा है| मतदाताओं के नकारने से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है| साथ ही आगामी नगर निगमों के चुनावों में भाजपा की जीत का संकेत है| उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की ताबूत पर अंतिम कील ठोंक दी है| उन्होंने कहा कि राज्य में अब भाजपा के 111 विधायक हो गए हैं और मजबूती के साथ जनता की इच्छाओं को पूर्ण करेंगे|

Previous article गांवों में फल-फूल रहा है कच्ची शराब बनाने का धंधा शहर में हो रही अब बाहर से भी शराब तस्करी
Next article फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने वाला आरोपी कुल्लू में गिरफ्तार -फर्जी मैसेज भेज अमेजन एम्पलाई से ले गया था 30000 का लैपटाप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here