पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। देर रात जारी रूझान में एनडीए का पलड़ा भारी है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है। 7 सीटों पर अन्य उम्मीदवार बढ़त पर है। जीती हुई सीटों के साथ एनडीए 124 और महागठबंधन 111 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव ने 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस बीच, महागठबंधन ने नीतीश कुमार ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।
चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा ने देर रात 11:30 बजे तक भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वह 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एनडीए की साझेदार जनता दल यूनाइटेड 32 सीटें जीतकर 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, महागठबंधन के प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल ने 61 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी के रूप मेंं कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 187 सीटों का फैसला हो चुका है। शेष 56 सीटों पर नतीजें आना बाकी है। मुजफ्फरपुर जिले की कुल 11 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 6 सीटों पर एनडीए और 5 पर महागठबंधन को सफलता मिली है।
दूसरी ओर, महागठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काउंटिंग को प्रभावित करने का आरोप लगाया हैं। कांग्रेस और राजद के नेता नीतीश की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस और राजद के नेताओं ने चुनाव आयोग पर मुख्यमंत्री के प्रभाव में काम करने का आरोप भी लगाया है। इन आरोपों पर कहा है कि प्रक्रिया के तहत वोटों की गिनती जारी है। आयोग किसी के दबाव में काम नहीं करता है। चुनाव आयोग ने देर रात तक 4 करोड़ वोटों की गिनती कर ली है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री ने भी कई बार यह स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा की अधिक सीट के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया कि बिहार में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। बहुमत के लिए उन्होंने बिहार की जनता का आभार भी जताया है।

Previous articleफोटोग्राफर ने नमस्ते वाला पोज़ देने को कहा तो सारा कहा यह मेरा पोज नहीं
Next articleबिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत : अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here