चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के करणदीप कोचर ने टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप में दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। करणदीप दूसरे दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर अपने घरेलू कोर्स चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेल रहे थे। 21 वर्षीय कोचर पहले दौर में 66 के कार्ड के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर थे और दूसरे दौर के बाद वह एक स्थान के सुधार के साथ एकल बढ़त पर आ गए। कोचर का दो राउंड का स्कोर 10 अंडर 134 हो गया है। कोचर पिछले सप्ताह पंचकूला में उपविजेता रहे थे।
वहीं दिल्ली के अर्जुन प्रसाद (69-67) ने दिन का सर्वश्रेष्ठ पांच अंडर 67 का बेहतरीन कार्ड खेला और 10 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अर्जुन का स्कोर आठ अंडर 136 है। मैसूरु के यशस चंद्रा (68-68) ने 68 का कार्ड खेला और वह चार स्थान के सुधार के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

Previous articleआधी रात को साफ हुई बिहार की तस्वीर नीतीश की नैया पार
Next articleरिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी 12,700 के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here