रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर तक निर्धारित की गई थी।

Previous articleगांगुली ने आईपीएल की सफलता के लिये खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया
Next articleमुख्यमंत्री ने प्रदेश में 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ  नई तहसीलों के बनने से आम जनता को होगी राजस्व के काम-काज में सहूलियत:भूपेश बघेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here