नई दिल्ली । साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा को काफी पवित्र माना जाता है। यह उपच्छाया ग्रहण होगा। इस समय चंद्रमा का रंग हल्का गहरा हो जाएगा। चंद्रग्रहण के समय पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया से चंद्रमा ढंक जाता है। चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण के बाद अगले महीने दिसंबर में 14 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा। इन दोनों खगोलीय घटनाओं को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। 30 नवंबर के चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 21 मिनट है। चंद्रमा कुछ समय क्षितिज से नीचे होगा, इसलिए भारत में ग्रहण का केवल एक भाग दिखाई देगा। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण या चंद्र ग्रहण 2020 दोपहर 1.2 बजे के आसपास शुरू होने की उम्मीद है और 3.12 मिनट पर अपने चरम पर होगा। यह खगोलीय घटना 5.23 बजे समाप्त होगी। गौरतलब है कि साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। ज्योतिषविदो का कहना है कि उपच्छाया ग्रहण लगने के चलते सूतककाल मान्य नहीं होगा।














