नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के ‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब’ कार्यक्रम का विस्तार चार और शहरों में होगा। कंपनी कहा कि अब इस कार्यक्रम का विस्तार मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और गांधीनगर शहरों में किया जा रहा है। कंपनी की योजना अगले तीन साल में देश के 60 शहरों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने की है। इससे पहले कंपनी ने ‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब कार्यक्रम दिल्ली- एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में शुरू किया था। कंपनी ने बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का विस्तार चार और शहरों मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे सहित), चेन्नई, अहमदाबाद और गांधीनगर में किया जा रहा है।
कंपनी ने कहा कि उसने इसके लिए ओरिक्स कॉरपोरेशन, जापान की अनुषंगी ओरिक्स ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज इंडिया के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राहक वाहन का स्वामित्व हासिल किए बिना नई कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क में पूर्ण रखरखाव, बीमा और सड़क पर वाहन खराब होने पर सहायता आदि शामिल होगा। मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, इस परियोजना की पायलट शुरुआत के कुछ माह में ही ग्राहकों से 6,600 से अधिक पूछताछ आई हैं।

Previous article एक दूसरे की नजर उतार रहे हैं सना खान और अनस सैयद
Next article कोर्ट से भी राहत नहीं मिली डोनाल्ड ट्रम्प को, बाइडेन ही होंगे राष्ट्रपति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here