बिलासपुर । पुलिस विभाग के द्वारा सायबर-क्राइम सहित ठगी के मामले को देखते हुए सायबर-क्राइम सहित अन्य झूठे प्रलोभन वाले विज्ञापन से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रहती है, आए दिन मीडिया में अखबारों में ठगी के मामले सायबर क्राइम के मामले की खबर प्रसारित होती रहती है, बावजूद इसके लोगों में किसी भी प्रकार की जागरूकता नही आ रही है, इलाज के नाम पर एक बंगाली-नटवर लाल बाबा के द्वारा लाखों रुपए की एक ठगी का मामला सामने आया है, वार्ड नं 02 पड़ावपारा कोटा में रहने वाले देवानंद यादव जो कि कोटा के ही कृषि उपज मंडी में चपरासी के पद पर कार्यरत है, देवानंद यादव ने बताया कि आज से एक वर्ष पूर्व टीवी पर एक सीसीएनटी चैनल पर किसी भी प्रकार की बीमारी का शर्तिया ईलाज करने का विज्ञापन चल रहा था, मेरा पुत्र काफी दिनो से अस्वस्थ चल रहा था, काफी इलाज कराने के बाद भी मेरा पुत्र ठीक नही हो पा रहा था, उक्त विज्ञापन को देखकर उसमें दिये मोबाइल नंबर पर मैंने संपर्क कर अपनी पूरी समस्या बताई, जिसके बाद बंगाली-बाबा के द्वारा इलाज के नाम पर मेरे साथ धोखाधड़ी करते हुए मेरे से 415300/रूपये अपने खाता में जमा करवा लिया है, इसके अलावा और रुपए के लिए वर्तमान में भी मुझे मेरे पुत्र की मौत का डर दिखा कर फोन पर डराया-धमकाया जा रहा जिसके बाद मैंने कोटा थाने में इलाज के नाम पर ठगी करने वाले बंगाली-बाबा के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कड़ी-कार्यवाही किए जाने सहित मेरे रुपए वापस दिलाए जाने का आवेदन किया गया है, मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोटा-पुलिस ने ठगी करने वाले अज्ञात आरोपी बंगाली बाबा के खिलाफ भा.द.वि. की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्घ करते हुए जांच शुरू कर दी गई है,














