नई दिल्‍ली । अमेरिका ने विदेशियों के लिए वीजा के लिए सख्त नियम बनाए हैं। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका आने वाले विदेशियों के लिए कुछ नए नियमों को अस्‍थायी तौर पर पेश किया है। ये अमेरिका के वीजा बॉण्‍ड प्रोजेक्‍ट के तहत आए उन आवेदनों पर लागू है जिनमें यात्रियों ने व्‍यापार और पर्यटक के तौर पर अमेरिका के वीजा को एप्‍लाई किया है। इसके मुताबिक यहां पर आने वाले इन यात्रियों को इसके लिए एक लाख से अधिक रुपयों (15 हजार डॉलर) का भुगतान करना होगा। हालांकि बी1/बी2 वीजा पाने वाले भारतीय पर्यटकों पर ये लागू नहीं होगा। भारतीयों को इस पायलट प्रोग्राम से अलग रखा गया है।
आंकड़ों की मानें तो 30 सितंबर 2019 को खत्‍म हुए वित्‍तीय वर्ष के दौरान 12 लाख से अधिक भारतीयों ने इन्‍हीं वीजा के जरिए अमेरिका की यात्रा की थी। इसका अर्थ ये भी है कि इनकी वीजा अवधि अब खत्‍म हो रही है। 13 हजार से अधिक लोग अमेरिका में ही रुक गए। यहां पर ये भी बताना जरूरी है कि भारत में ओवरस्‍टे की दर अमेरिका के मुकाबले बेहद कम हैं। भारत में ये दर जहां लगभग दो फीसद है वहीं अमेरिका में ये दर दस फीसद तक है।

Previous articleकिसान आंदोलन- राहुल गांधी बोले- मत भूलो किसान जब आवाज़ उठाता है तो पूरा देश सुनता है
Next article नेहरू चौक का किया जाएगा सौंदर्यकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here