बिलासपुर । नेहरू चौक से लेकर उसलापुर तक स्मार्ट सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के किनारे लगे हरे भरे पेड़ो को न काटने ओर पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने के सम्बंध में पश्चिम मंडल भाजपा के सदस्यो ने निगमायुक्त, महापौर और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।
शहर में विकास और जन सुविधा को बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने बिलासपुर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए हैं। जिसका काम शहर में दिखने लगा है। स्मार्ट सिटी के तहत कई कार्य निगम क्षेत्र में किए जा रहे हैं इसी कड़ी में नेहरू चौक से लेकर उसलापुर ओवरब्रिज तक स्मार्ट सड़क बनाने का काम किया जा रहा है सड़क के दोनों किनारे बने फुटपाथ को तोड़कर सड़क से मिलाया जा रहा है वही दोनों किनारे लगे पेड़ों को भी हटाने की बात कही जा रही है।
भाजपा पश्चिम मंडल के सदस्यों ने पेड़ों को हटाने का विरोध किया है। मंगलवार को भाजपा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष और अन्य सदस्य समेत भाजपा के पार्षदों ने निगमायुक्त और महापौर से मुलाकात कर पेड़ को बचाये रखने की अपील की। भाजपा के पदाधिकारी महापौर रामशरण से मिले तो महापौर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पेडों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कुछ पेड़ मुख्य मार्ग में आएंगे तो उन्हें कटाई छटाई कर के पर्यावरण को संतुलित करते हुए सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
पर्यावरण संतुलित रखने के लिए भाजपा के सदस्यों ने इस कार्य से जुड़े सभी लोगों से मुलाकात की और अपनी बात उनके सामने रखी।वहीं सभी जगह से उन्हें आश्वासन भी मिला है।

Previous article कैदियों ने ली राहत की सांस
Next article निगम सभापति छोटे पार्षद ने महिला के साथ की गाली गलौज वीडियो वायरल होते ही मांगनी पड़ी माफी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here