मास्को । जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर रूस ने बड़ा ऐलान किया है। रूस ने वैक्सीन के ट्रायल के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ करार करने की घोषणा की है। ट्रायल के दौरान, रूस की स्पुतनिक और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की खुराक मिलाकर दी जाएगी। पिछले महीने रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक के डेवलपर्स ने कहा था कि एस्ट्राजेनेका को अपनी एफिशियेंसी बढ़ाने के लिए रूसी टीके की खुराक को मिलाकर प्रयोग करके देखना चाहिए। रूस ने कहा था कि उसकी वैक्सीन स्पुतनिक-5 कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 92 प्रतिशत प्रभावी है, जबकि एस्ट्रजोनेका ने कहा इसके परीक्षण में पता चला है कि इसकी वैक्सीन कोविड-19 ते खिलाफ 70 प्रतिशत तक प्रभावी और आगे यह कोरोना पर 90 प्रतिशत तक प्रभावी हो सकती है।
रूसी टीके के डेवलपर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा था, “अगर वे नए क्लिनिकल ट्रायल के लिए जाते हैं, तो हम उन्हें स्पुतनिक वी मानव एडेनोवायरल वेक्टर के साथ शॉट के संयोजन के एक प्रयास को कारगर बनाने का सुझाव देते हैं।” एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि 2020 के अंत तक इसकी वैक्सीन की कुल 20 करोड़ खुराकें होंगी। ब्रिटिश विकसित वैक्सीन को कई विकासशील देशों के लिए सबसे अच्छी उम्मीदों के रूप में देखा जाता है क्योंकि इसकी सस्ती कीमत और इसमें सामान्य फ्रिज के तापमान पर ले जाने की क्षमता है। बता दें ‎कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अब दुनिया के करोड़ों लोगों को वैक्सीन की ही उम्मीद है। कई देशों में कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बना रही हैं।

Previous article शाओमी ने लांच की एमआई वॉच लाइट
Next articleअंकिता लोखंडे ने नेहा के गाने पर नाचने वाला वीडियों वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here