पेरिस । फ्रांस के कानून ​विभाग ने पेरिस सिटी हॉल पर शीर्ष पदों पर बहुत अधिक संख्या में महिलाओं की नियुक्ति के लिए 90 हजार यूरो यानि 80,46,720 रुपए का जुर्माना लगाया है। इन महिलाओं की नियुक्ति वर्ष 2018 में हुई थी। कानून विभाग ने यह जुर्माना फ्रांस में लैंगिक संतुलन को बनाए रखने के लिए लगाया है। पेरिस के मेयर एनी हिडालगो ने जुर्माना लगाए जाने पर कहा कि मंगलवार को सिटी काउंसिल की मीटिंग में पेरिस सिटी हॉल पर जुर्माना लगाया जाना अनुचित और बेतुका है।
वर्ष 2018 में पेरिस सिटी हॉल ने 16 लोगों की नियुक्ति की थी, जिसमें 11 महिलाएं थीं। इस साल भी सिर्फ 30 प्रतिशत पदों पर ही पुरुषों को नियुक्त किया गया था। पेरिस सिटी हॉल सेवा मंत्रालय के अधीन है। वर्ष 2013 में यह कानून बना था कि महिलाओं को ​सिविल सेवा में सीनियर पदों पर नियुक्ति दी जाए। नियु​क्ति में यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी जेंडर को कम से कम 40 फीसदी नियुक्ति दी जाए। हालांकि, उसके बाद से नियमों में बदलाव होते रहे हैं और जेंडर बैलेंस को देखते हुए नियुक्तियां होती रही हैं।
नियमों के मुताबिक पेरिस सिटी हॉल में महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है। यहां कुल सिविल सर्वेंट में से 47 फीसदी महिलाएं हैं। हिडालगो ने बताया कि हमें महिलाओं को हर जगह आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता और पूरी ताकत लगाने की जरूरत है। फ्रांस में महिलाएं नौकरी के मामले में अभी भी पुरुषों से पीछे हैं।

Previous article गोपालगंज में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
Next article भारतीय सेना की डेयर डेविल्स टीम ने एक बार फिर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here