जबलपुर । जबलपुर में सेना की जांबाज डेयर डेविल्स की टीम ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक और विश्व कीर्तिमान बनाया है। सेना के जवान ने बाइक की टेल लाइट पर सवार होकर सबसे लंबी दूरी का सफर तय किया। डेयर डेविल्स टीम के लांस नायक विशाल गजानन वामन राव ने 2 घंटे 27 मिनट पर 111 किलोमीटर की दूरी तय की और 249 लैप याने राउंड पूरे किए। सेना की डेयर डेविल्स टीम ने अपने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज 1 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र में यह नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डेयर डेविल्स की टीम के इस कीर्तिमान को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। लांस नायक मिशाल गजानन बबन राव इस नए विश्व कीर्तिमान को बनाने के लिए कई दिन से कड़ी मेहनत कर रहे थे।
इससे पहले 10 नवम्बर 2020 को 1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर में लांगेस्ट रैंप जंप करके कैप्टन दिशांत कटारिया ने रिकॉर्ड कायम किया था। यह नया रिकॉर्ड 65 लोगों के ऊपर से बाइक को जंप कराते हुए हुए बनाया गया था। उस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। खास बात यह है कि डेयर डेविल्स की टीम ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह कीर्तिमान बनाया। इसके पहले साल 2013 में डेयर डेविल्स के लीडर रहे मेजर अभयजीत मेहलावत में 21 दिसंबर 2013 को 51 लोगों के ऊपर से रैंप जम्प किया था और करीब 44.10 फीट की छलांग लगाई थी। डेयर डेविल्स की टीम द्वारा अब तक बनाया गया यह 29 वां विश्व रिकॉर्ड था।

Previous article फ्रांस में कानून विभाग ने शीर्ष पदों पर अधिक महिलाओं की नियुक्ति पर लगाया 90 हजार यूरो जुर्माना
Next article17 दिसंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here