बागपत । उत्तर प्रदेश में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि अब मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आज की पाकिस्तान की जनंसख्या देश की मुस्लिम आबादी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के विरोध में आंदोलन करने की जगह कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल को कोर्ट जाना चाहिए था। क्योंकि कुछ राजनीतिक दल किसानों के कंधे पर रख कर बंदूक चलाने की कोशिश कर रहे रहे हैं।
लव जिहाद पर उन्होंने कहा लव बहुत अच्छा शब्द है, प्रेम विवाह की परंपरा सृष्टि के आरंभ से ही चली आ रही है। उसमें किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन इसमें जिहाद जुड़ते ही यह जहर हो जाता है। बागपत के बाद फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद के माध्यम से हिंदू लड़कियों को आतंकवाद से जोड़ दिया जाता है। उनके बच्चों को आतंकी बना दिया जाता है। जबकि प्रेम विवाह 99 प्रतिशत सफल होते हैं, लेकिन लव जिहाद के 99 प्रतिशत मामलों में असफलता ही हाथ लगती है।
साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद के लिए पैसा विदेशों से आता है। जहां कट्टर हिंदू की लड़की का रेट 11 लाख रुपए है। ब्राह्मण ठाकुर और ओबीसी के अलग-अलग रेट तय हैं। साक्षी महाराज ने दावा किया कि इसका संचालन मदरसों और मस्जिदों से होता है। साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लाए गए नए कानूनों की सराहना की।

Previous article महाराष्ट्र ने खिलाड़ियों के लिए जारी की एसओपी, सीमित संख्या में दी खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति
Next article भविष्य में होने वाले युद्धों में स्वदेशी हथियारों से दुश्मन को हराएंगे : जनरल रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here