नई दिल्ली । टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को गेंदबाजों का कप्तान बताया है। ईशांत के अनुसार अपने शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से सीधे संवाद के कारण रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने के कारण रहाणे को शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए कप्तानी सौंपी गयी है। ईशांत ने कहा ,‘वह काफी चुप रहते हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं। मैं जरूर कहूंगा कि वह गेंदबाजों का कप्तान हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘जब भी हमने साथ खेला है और विराट मैदान पर नहीं हैं, तो वह मुझसे पूछते है कि कैसी फील्ड चाहिए। कब गेंदबाजी करना चाहते हो।’ उन्होंने कहा, ‘वह कभी आदेश नहीं देते। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि उन्हें टीम से क्या चाहिए।.’ कोहली की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ रहाणे की कप्तानी में भारत ने दोनों टेस्ट जीते हैं। ईशांत ने कहा, ‘आपको उनकी कप्तानी से पता चल जाएगा कि वह कैसे इंसान हैं। वह काफी शांत और स्थिर हैं। ऐसा नहीं है कि वह मजाकिया नहीं हैं। वह हमारे साथ काफी मस्ती करते हैं। वह दबाव के क्षणों में शांत रहते हैं। उनके साथ तनाव नहीं रहता और वह गेंदबाजों से अच्छी तरह संवाद करते हैं।

Previous articleमैनपुरी:15 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद एसडीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ टास्क फोर्स की ली बैठक
Next articleविश्व कप से महिला फुटबॉल को लेकर बदलेगी विचारधार : बाला देवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here