परासिया जबलपुर । शहर में वैसे पानी पानी की किल्लत है। नगर पालिका शहर में तीन दिन के अंतराल में इस समय पेयजल सप्लाई कर रही है। यह पानी भी इतना गंदा है कि इसे पीना तो दूर लोग हाथ पांव भी धोना नहीं चाहते। नगर कांग्रेस कमेटी परासिया ने नगरपालिका परिषद के प्रशासक और अनुविभागीय अधिकारी परासिया राजस्व को इसकी शिकायत करते हुए एक ज्ञापन दिया है। कुछ दिनों से दूषित पेयजल, खारापानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। ध्यान रहे खिरसाडोह मे नगरपालिका के पांच बोर, सिविल कोर्ट निर्माण से बंद हो गए है। इससे पानी सप्लाई नही हो पा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खिरसाडोह बोर मे अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में नगर मे साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। ठंड के समय नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था भी नगर पालिका से करने कहा गया है। ज्ञापन देते समय नगर कांग्रेस परासिया अध्यक्ष आशीष सिकन्दरपुरे, नगर कांग्रेस परासिया समन्वयक सुरेश डेहरिया, नगर कांग्रेस परासिया कार्यकारी अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, पूर्व पार्षद दर्शन अरोरा, दीपक राय, रोहित कैथवास, अशोक शर्मा, सैय्यद मुनवर, विवेक मिश्रा, नवीन परते प्रमुखरूप से उपस्थित थे।