परासिया। भारतीय मजदूर संघ कार्यालय परासिया में श्री राम मंदिर निर्माण समिति की खंड स्तरीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक ग्राम के 11 सदस्य को गांव की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अभियान सदस्यों की टोली भी बनाई गई। मंडल सम्मेलन की तारीख तय की गई। बैठक के बाद खंड टोली संचालन टोली की बैठक जिला प्रचारक आनंद के नेतृत्व में ली गई । जिला सहअभियान के संजय सिंह ने सभी हिन्दू वैचारिक संगठन के कार्यकर्ताओ सहयोग से बैठक कर राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए सिरगोरा खण्ड टोली रचना की गई। यह खंड चार उपखंड शिवपुरी, झुर्रमाल, पगारा और इकलहरा एवं 13 मंडल की रचनाओं से मिलकर बना है और जिस में 96 गांव सम्मिलित है। इस अभियान को गांव गांव ले जाने एवं इस बैठक में राम मंदिर निर्माण खण्ड, उपखण्ड व मण्डल टोली के सभी कार्यकर्ता बंधु जनप्रतिनिधि एव वरिष्ठ सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
नगर अभियान टोली ने भी की चर्चा
परासिया राम मंदिर में नगर अभियान टोली की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में राम मंदिर निर्मण समर्पण अभियान को लेकर चारो नगर परासिया, चांदामेटा, बड़कुही और न्यूटन के प्रत्येक वार्डो में अभियान टोली को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आगामी 5 जनवरी को होने वाले समन्वयक बैठक को लेकर चर्चा हुई। बैठक में नगर अभियान टोली के सभी कार्यकर्ता बंधू उपस्थित थे।

Previous article दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‎डिलीट ‎किए सारे पोस्ट
Next article वैचारिक सोच को बदलना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here