नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को सोमवार को 75 दिन पूरे हो गए। कृषि मंत्री ने बीते शुक्रवार को राज्य सभा में कहा कि मौजूदा आंदोलन सिर्फ ‘एक राज्य’ का मसला है। हालांकि किसानों के प्रदर्शन में देशभर के किसान बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं और हाल में कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी इस पर टिप्पणियां की। 26 जनवरी को लाल किले पर हुए उपद्रव के बाद किसान आंदोलन की प्रमाणिकता पर कई सवाल भी कायम हैं, इन सबके बीच पुलिस प्रशासन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा को चाक-चौबंद कर रहा है। आइए जानते हैं 75 दिन के 7 पड़ाव। 04 फरवरी को ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप गायिका रेहाना ने कई हस्तियों को टैग करके भारतीय किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किया। पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी समर्थन में ट्वीट किया, जिसमें एक तथाकथित रूप से एक टूलकिट थी, इसकी जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर ली गई। कई अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां जैसे कमला हैरिस की भतीजी और भांजी ने समर्थन में ट्वीट किया। हालांकि इसके खिलाफ अभिनेत्री कंगना रनौत व अन्य ने टिप्पणियां कीं। गृहमंत्रालय ने भी बयान जारी करके इसे देश का आंतरिक मामला बताया।
#savegajraj