टोक्यो। एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को तेजी का माहाल रहा। यहां सभी क्षेत्रों में बढ़त से सभी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें निक्केई 225, स्ट्रेट टाइम्स और हैंग सेंग भी शामिल हैं। वहीं ताइवान इंडेक्स, कोरिया का कोस्पी और शंघाई कम्पोजिट में भी अच्छा कारोबार हो रहा है। वहीं अमेरिकी बाजार भी ऊपर आया है। राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार के प्रोत्साहन पैकेज से निवेशकों को अर्थव्यवस्था तेजी से बेहतर होने की उम्मीदें हैं। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 237 अंक करीब 0.76 फीसदी ऊपरा आकर 31,385 बंद बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स में भी 0.74 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 3,915 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही नैस्डेक कम्पोजिट भी 131 अंक की बढ़त के साथ ही 13,987 के स्तर पर पहुंच गया।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव बीते 13 महीने के शीर्ष स्त पर पहुंच गया है। प्रमुख उत्पादक देशों ने आपूर्ति में कटौती करने का फैसला किया है। उससे ये कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा ईंधन बाजार की मांग में सुधार के संकेतों से भी कच्चे तेल का भाव बढ़ा है। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.5 फीसदी चढ़कर 60.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते नज़र आया।
#Savegajraj














