दिन के तापमान में बढ़ोतरी, रात का स्थिर
भोपाल। ठंड से राजधानी समेत प्रदेश में जल्द राहत मिलने के आसार हैं। रात में ठंड के तेवर अभी भी तीखे बने हुए हैं, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले समय में रात के तापमान में बढोत्तरी होने की पूरी संभावना है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान रविवार के मुकाबले 0.3 से गिरकर 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। बीते दो दिनों से अधिक गिरावट हो रही थी। इसका असर ठंड के रूप में सामने है। अब संभावना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट स्थिर ही रहेगी। ठंड कम होगी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन से अधिकतम तापमान
वहीं सोमवार को शहर का अधिक तापमान 2.2 से बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रात के न्यूनतम तापमान में स्थिरता आ गई है जो अगले 24 घंटे इसी तरह बनी रही तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।पश्चिमी मप्र के रायसेन जिले को छोड़कर भोपाल, उज्जैन, धार समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान 0.6 से लेकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। पूर्वी मप्र के छिंदवाड़ा समेत लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 2.4 डिग्री से अधिक नहीं बढ़ा। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई है। कुछ जिलों में गिरावट स्थिर भी हो गई है।
#savegajraj