बदला मौसम…दिन में गर्मी का एहसास, रात में ठंडक बरकरार

भोपाल। फरवरी के डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बाद मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। वसंत पंचमी से पहले आसमान में हलके बादल के आसार हैं, जिससे कि गर्मी का एहसास बना रहेगा। वहीं 1 सप्ताह के बाद उत्तरी हवाएं जाते-जाते मौसम में आखिरी ठंडक घोल सकती हैं।
प्रदेश में दिन का मौसम गर्म एहसास करा रहा है। तापमान की बात करें तो इंदौर में सामान्य तापमान 30 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं रात का तापमान 12 डिग्री के करीब होने से रात में ठंड का एहसास बरकरार है। आने वाले 2 दिनों में आसमान में बादल छाने के आसार लग रहे हैं, जिससे कि तापमान में वृद्धि हो सकती है।

मौसम में हलकी ठंडक का एहसास होगा

वहीं वसंत पंचमी के करीब उत्तरी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है। इससे मौसम में हलकी ठंडक का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस मौसम की आखिरी गुनगुनी ठंडक 1 सप्ताह के अंदर मालवा में दस्तक दे सकती है।
फरवरी में ठंडक से फसलों को लाभ
फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम ठंडा होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। दरअसल ठंडक रहने से गेहूं, चना, मटर, आलू और दूसरी फसलों को सामान्य तापमान मिल रहा है, जिससे फसल में सिंचाई की कम आवश्यकता होती है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के महीने में ठंडक होने से फसल पकने में एक से डेढ़ सप्ताह की देरी होगी, जो कि उत्पादन के लिहाज से बेहतर है।

#savegajraj

Previous articleग्वालियर-चंबल संभाग में अब माफिया की खैर नहीं
Next articleभोपाल-उज्जैन में जेल विभाग को अपना पेट्रोल पम्प खोलने की अनुमति नहीं मिली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here