नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर और देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्‍तान में जमीन से 80 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। भूकंप के ये झटके 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप 7. 3 तीव्रता का था।

भूकंप से दिल्ली, नोएडा, उत्तर भारत और जम्मू में भूकंप के तेज झटके आए। जिसके बाद लोगों में दहशत देखी

शुक्रवार देर रात करीब पौने ग्यारह बजे आए भूकंप से दिल्ली, नोएडा, उत्तर भारत और जम्मू में भूकंप के तेज झटके आए। जिसके बाद लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप में जानमाल के किसी नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले आज ही राजस्‍थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राजस्‍थान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर तीन 4.3 मापी गई थी। राजस्‍थान में सुबह 08:01 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बीकानेर के 420 किलोमीटर उत्‍तर पश्चिम में था।

#Savegajraj

Previous article13 फरवरी 2021
Next articleप्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी ने ली शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here