मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रही
नई ‎दिल्ली। शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला बने रहने के साथ सेंसेक्स की दस प्रमुख कंप‎नियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) कुल मिलाकर 1,40,430.45 करोड़ रुपए बढ़ गया। इनमें सबसे ज्यादा लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 74,329.95 करोड़ बढ़ कर 12,94,038.34 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,943.86 करोड़ बढ़कर 4,47,323.82 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,888.27 करोड़ रुपए उछल कर 5,57,835.85 करोड़ रुपए, एचडीएफसी की बाजार हैसियत 12,439.33 करोड़ रुपए सुधर कर 5,02,316.66 करोड़ रुपए, टीसीएस की 12,420.4 करोड़ रुपए बढ़कर 11,97,442.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 2,274.77 करोड़ रुपए चढ़कर 3,36,032.83 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 133.87 करोड़ रुपए के सुधार के साथ 3,50,915.73 करोड़ रुपए हो गई। इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक का शेयर भाव के हिसाब से मूल्यांकन 8,015.87 करोड़ रुपए गिर कर 8,71,719.64 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनीलीवर का 6,684.48 की हानि के साथ 5,26,747.02 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,160.88 रुपए संकुचित हो सप्ताहांत 3,86,580.16 करोड़ रुपए पर आ गया। मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रही। उसके बाद टीसीएस और एचडीएफसी बैंक का स्थान है।

Previous articleबीसीसीआई ने सख्त किया यो-यो टेस्ट, अब तेज गेंदबाजों को 8.15 मिनट में लगानी होगी 2 किमी दौड़
Next articleला लिगा के रिकार्ड 505वें मैच में मेस्सी के बेहतरीन दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here