बार्सिलोना। लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपने रिकार्ड 505वें मैच में दो गोल दागे जिससे बार्सिलोना ने अलावेस पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेस्सी ने बार्सिलोना की तरफ से लीग में सर्वाधिक मैच खेलने के झावी हर्नाडेज के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। उन्होने अपने बेहतरीन खेल से इस मैच को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस स्टार स्ट्राइकर ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम और फिर 75वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ ने भी दो गोल किए जबकि जूनियर फिर्पो ने टीम की तरफ से आखिरी गोल किया।
बार्सिलोना के 22 मैचों में 46 अंक हो गए हैं और अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड की बराबरी पर पहुंच गया है, लेकिन गोल अंतर में उससे आगे दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको मैड्रिड ने ग्रेनाडा पर 2-1 से जीत दर्ज करके शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। एटलेटिको के 21 मैचों में 54 अंक हैं। उसकी तरफसे मार्कोस लोरेंटे और एंजेल कोरिया ने गोल दागे। अन्य मैचों में सेविला ने हुएस्का को 1-0 से हराया जबकि इबार और वल्लाडोलिड का मैच 1-1 से ड्रा रहा।

Previous articleदस प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.40 लाख करोड़ बढ़ा
Next articleचेन्नई सिटी को 2-0 से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंचा पंजाब एफसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here