सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में 10 मार्च से भारतीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले में पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 27 राज्यों की टीम भाग लेंगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष भी उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं। भारतीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को देखते हुए राज्य के हॉकी संघ ने झारखंड टीम के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों का एक शिविर लगाया है। सिमडेगा के एसएस बालिका हॉकी सेंटर में ये खिलाड़ी अभ्यास में लगी हैं। सिमडेगा जिले का करंगागुड़ी गांव हॉकी के लिए लोकप्रिय है। इस गांव की आधा दर्जन लड़कियां हॉकी खेल रही हैं। अभ्यास कैंप में शामिल इसी गांव की खिलाड़ी अनुप्रिया कुमारी का कहना है कि वह झारखण्ड टीम में चयनित होने के लिए काफी मेहनत कर रही है। उसका लक्ष्य देश की तरफ से खेलने का है। वहीं कोच तारणी कुमारी का कहना है कि सिमडेगा के लिए ये बड़ी बात है। प्रयास है किझारखण्ड की टीम इस प्रतियोगिता को जीते। प्रतियोगिता के आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी शुरू हो गई है।

#Savegajraj

Previous articleपंजाब किंग्स को रिचर्डसन, राइली और मलान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें
Next articleपूरे सत्र में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करेंगे विराट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here