भाजपा महिला मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कटाक्ष करने के ‎विरोध में प्रदेश के पूर्व मंत्री और बैतूल ‎जिले के मुलताई ‎विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस वि‍धायक सुखदेव पांसे पर भाजपा म‎हिला मोर्चा ने कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पांसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, कांग्रेस द्वारा गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था।

कलेक्टर से कहा था कि कंगना जैसी एक नाचने-गाने वाली महिला

इस दौरान पांसे ने कलेक्टर से कहा था कि कंगना जैसी एक नाचने-गाने वाली महिला यदि हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और यदि स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करती है तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है। गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में जिले के सारणी में फिल्म धाकड़ की शूटिंग की है। उनकी किसानों पर कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस बारे में बैतूल भाजपा के ‎‎जिला अघ्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का कहना है कि पांसे कांग्रेसी संस्कृति का ही पालन कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आए दिन महिलाओं का अपमान करते रहे

जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आए दिन महिलाओं का अपमान करते रहे हैं। उसी तरह पांसे ने भी कंगना रनोट के लिए अशोभनीय टिप्पणी कर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। वहीं पूर्व मंत्री एवं विधायक मुलताई (बैतूल) सुखदेव पांसे का कहना है ‎कि मैं अपने बयान पर कायम हूं, जब तक कंगना किसानों से माफी नहीं मांगती हैं तब तक उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भाजपा कंगना का सहयोग कर रही है। भाजपा बताए क्या वह किसानों को आतंकवादी कहने वालों के साथ है।

#Savegajraj

Previous articleएलआईसी हाउसिंग ने मोबाइल ऐप से 1,331 करोड़ का ऋण दिया
Next articleचीन ने जारी किया गलवान झड़प का वीडियो भारतीय सैनिकों पर लगाया पहले हमले का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here