नई दिल्ली। सुभाष नगर इलाके में एक युवक को उसकी प्रेमिका द्वारा अनदेखा करने और पैसे नहीं लौटाए जाने पर प्रेमिका की सहेली के घर के बाहर फायरिंग कर दी। आरोपी कई राऊंड फायरिंग की पैसे न दिलाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और छानबीन शुरू की। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सुरेश कादयान और उसके दोस्त पवन कुमार को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि 10 मार्च को सुभाष नगर एक घर के बाहर फायरिंग की सूचना के बाद राजौरी गार्डन एसएचओ अनिल शर्मा, एसआई अमित कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पीड़ित युवती ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम सुरेश कादयान है। सुरेश कादयान का उसकी एक सहेली के साथ प्रेम संबंध था। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। लेकिन सुरेश पहले से शादीशुदा था और उसकी सहेली को इस बात की जानकारी हो गई। जिसके चलते दोनों के लिए ब्रेकअप हो गया। पीड़िता की सहेली आरोपी को अनदेखा करने लगी।

अनदेखा करने के चलते परेशान आरोपी सुरेश ने पीड़िता की सहेली से

लगातार अनदेखा करने के चलते परेशान आरोपी सुरेश ने पीड़िता की सहेली से उसे दिए पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। पीड़िता के बयान और मौके पर मिली सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी की गाड़ी के नम्बर की मदद से उसका पता लगाया। आरोपी के घर के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके घर छापा मारा और उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पीड़िता की सहेली ने उससे दोस्ती के दौरान लाखों रुपए लिए थे, लेकिन अब वह पैसे नहीं लौटा रही थी। जिससे वह गुस्सा था और उसने मदद के लिए पीड़िता को फोन किया था। लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में वह उसे समझाने गया था।

#Savegajraj

Previous articleबायोमेडिकल वेस्ट के बाद अब ई-वेस्ट की बडी चुनौती
Next articleहर दिन 12 बार संघर्षविराम का उल्लंघन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here