ग्वालियर  कोराना काल में पिछले मार्च माह से बंद गतिमान एक्सप्रेस १ अप्रैल से हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलेगी। रेलवे ने अभी इसे ३० जून तक चलाने का निणNय लिया है। गतिमान हर शुक्रवार को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर १२०५०: हजरत निजामुद्दीन से सुबह ८:१० बजे चलेगी और ९:५० बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आएगी। यहां ५ मिनट ठहरने के बाद ११:०७ बजे ग्वालियर आएगी। यहां २ मिनट हॉल्ट के बाद ११:०९ बजे रवाना होकर दोपहर १२:३५ बजे झांसी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर १२०४९: झांसी से १५:०५ बजे चलकर १६:०३ बजे ग्वालियर आएगी। दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी और १७:४० बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद रात १९:३० बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

Previous articleजीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next articleचिरूला थाना प्रभारी की हालत गंभीर दिल्ली रैफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here