सागर। 11 हजार 374 लोगों ने रंग पंचमी, गुड फ्राइडे के सार्वजनिक अवकाश के दिन वैक्सीनेशन करा कर न केवल छुट्टी का सदुपयोग की किया बल्कि अपनी जागरूकता का भी परिचय दिया । अब समस्त छुट्टियों के दिनों में भी वैक्सीनेशन का कार्य समस्त वैक्सीनेशन केंद्रों पर किया जाएगा।
कलेक्टर दीपक सिंह ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए समस्त पात्र व्यक्ति शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार अब पूरे अप्रैल माह में समस्त छुट्टियों के दिनों में भी वैक्सीनेशन का कार्य समस्त वैक्सीनेशन केंद्रों पर किया जाएगा ।अतः समस्त पात्र व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके है अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
शुक्रवार को रंग पंचमी एवं गुड फ्राइडे के सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी जिले के जागरूक नागरिकों ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए जिले के 11374 व्यक्तियों ने वैक्सीनेशन कराया।

Previous articleकोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक टीकाकरण केंद्रों से प्रभारी अधिकारी दिन में तीन बार लेंगे रिपोर्ट
Next articleस्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने की उम्मीदें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here